फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM gives instructions to maintain the availability of sanitizer and mask

सेनेटाइजर व मास्क की उपलब्धता बनाए रखने के डीएम ने दिए निर्देश

Wed, 18 Mar 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
DM gives instructions to maintain the availability of sanitizer and mask
महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को कोरोना वायरस को लेकर केमिस्ट एंड ड्रेगिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें डीएम ने सभी मेडिकल संचालकों को जिले में सेनेटाइजर व थ्री प्लाई, टू प्लाई और एन-95 माउथ मास्क की उपलब्धता बनाए जाने के निर्देश दिए, ताकि लोग उचित दर पर उसकी खरीदारी कर संक्रमण से बच सकें।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी औषधि प्रतिष्ठानों पर जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर अपने जिले में कोई समस्या न हो। औषधि निरीक्षक आशुतोष कुमार चौबे ने बताया कि डिटाल या सेवलॉन का इस्तेमाल भी लोग हाथ साफ करने के लिए कर सकते हैं, जो विभिन्न संक्रमण को रोकने के लिए उपर्युक्त है। लोगों से एक की दूरी बनाकर रखने से ही कोरोना से बचाव किया जा सकता है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मास्क के विकल्प रूप में साफ व स्वच्छ डबल लेयर रूमाल का इस्तेमाल नाक व मुंह ढकने में कर सकते हैं। दुकानदार से मास्क खरीदते समय उसके लगाने का सही तरीका भी पूछें। सेनेटाइजर के विकल्प के रूप में डिटॉल व सेवलॉन सैल्यूशन भी संक्रमण रोकने के रूप में किया जा सकता है। बैठक में अतुल शर्मा, अंशुल गुप्ता, मयंक मिश्रा, रामप्रकाश सोनी, संदीप अग्रवाल, मनीष जैदका समेत तमाम मेडिकल स्टोर संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed