फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM and SP listened to complaints of complainants on Samadhan Divas

समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

Sat, 15 Feb 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
DM and SP listened to complaints of complainants on Samadhan Divas
कबरई/चरखारी। पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को कोतवाली व थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कबरई थाने में पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। 12 मामलों में छह का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

थाना कबरई में आयोजित समाधान दिवस में पुलिस व भूमि विवाद से संबंधित 12 शिकायतें आईं। छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया। इस मौके पर डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग समय व पैसे की बर्बादी कर थाने आते हैं उनकी समस्या का निस्तारण राजस्व व पुलिस सामंजस्य बनाकर तत्काल करे। एसपी मणिलाल पाटीदार ने कहा कि पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ाना होगा। ताकि अपराधियों में दहशत का माहौल बने। उन्होंने पीड़ितों को हर हाल में न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तीन शिकायतें आईं लेकिन एक का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। एसडीएम राजस्व व पुलिस टीमों को निर्देश दिए कि छोटे-छोटे विवादों का आपसी सुलह कर मतभेद खत्म कराएं। इस मौके पर कोतवाल अनूप कुमार दुबे, नायब तहसीलदार आरएस वर्मा, कानूनगो गोपीचंद खरे, लेखपाल बलबीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, लोकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed