फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Divyadeep and Vidushi won the Karate competition

Mahoba News: कराटे प्रतियोगिता में दिव्यदीप व विदुषी ने मारी बाजी

Sat, 02 Aug 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 02 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Divyadeep and Vidushi won the Karate competition
महोबा। शहर के राठ रोड स्थित शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयों के 14, 17 व 19 आयु के बालक और बालिका वर्ग की कराटे प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए दमखम दिखाया। 14 आयु के 35 किलो भारवर्ग में दिव्यदीप तो 26 किलो में विदुषी ने बाजी मारी।
विज्ञापन


कराटे प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज, माधव इंटरनेशनल, शिशु शिक्षा निकेतन, विद्यारानी स्कूल, ज्ञानदीप व सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अरुण कुमार उपाध्याय ने कराया। 14 आयु बालक के 35 किलो भारवर्ग कराटे में दिव्यदीप ने यतिप्रकाश को, 40 किलो में अभय यादव ने अरहम खान को, 45 किलो में अविज्ञान ने मोहित को, 50 किलो में सौरभ ने आलोक को और 60 किलो में कृष्णा ने नैतिक को हराया।
विज्ञापन




इसी तरह 14 आयु बालिका के 26 किलो भारवर्ग में विदुषी ने आकांक्षा को, 42 किलो में मान्या ने सीमा को, 46 किलो में आराध्या ने वंशिका को व तपस्या ने राजनंदिनी को हराया। 17 आयु बालक के 35 किलो भारवर्ग कराटे में पीयूष ने चंद्रशेखर को, 45 किलो में उदय ने आकाश को और ओम ज्योतिकांत ने करन को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बालिका वर्ग की 52 किलो भारवर्ग में आयुषी ने मानसी को हराया। वहीं, 19 आयु बालक के 54 किलो भारवर्ग में अजय ने गौरव को हराया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पवन आर्य व प्रियांशी आर्य ने निभाई। इस मौके पर जिला क्रीड़ा सचिव अमित राजपूत, व्यायाम शिक्षक निशांत कुमार, रविप्रकाश, रेनू शांडिल्य आदि मौजूद रहे।


पत्राचार से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर सकेंगे छात्र

-माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पांच विद्यालयों को बनाया पंजीयन केंद्र



-दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से घर बैठे पढ़ाई करने में होगी आसानी





महोबा। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से छात्र अब घर बैठे 11वीं व 12वीं की पढ़ाई कर सकेंगे। परीक्षा देने के लिए छात्रों को परीक्षा केंद्र पर ही जाना होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की आरे से जनपद के पांच विद्यालयों को पंजीयन केंद्र बनाया गया है। पत्राचार के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।




पत्राचार के माध्यम से छात्रों की पढ़ाई के लिए जिले में डीएवी इंटर काॅलेज महोबा, राजकीय इंटर कॉलेज चरखारी, जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़, जीजीआईसी महोबा और जीजीआईसी चरखारी पंजीयन केंद्र बनाया गया है। पत्राचार के माध्यम से 11वीं व 12वीं की पढ़ाई कर सकेंगे। जो छात्र 11वीं पास हैं और वह 12वीं में फेल हो चुके हैं। उन्हें सीधे 12वीं के परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा जबकि जो छात्र 11वीं पास नहीं है वह 11 वीं की परीक्षा पत्राचार से पास करेंगे। इसके बाद ही उनका 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीयन होगा। डीआईओएस प्रेमचंद यादव का कहना है कि नामित किए गए पंजीयन केंद्रों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमानुसार परीक्षार्थियों की योग्यता, उनके प्रमाण पत्र की जांच की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed