फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   District hospital will soon be rejuvenated

जिला अस्पताल का जल्द होगा कायाकल्प

Tue, 06 Aug 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
District hospital will soon be rejuvenated
जिला अस्पताल का निरीक्षण करती टीम - फोटो : MAHOBA
महोबा। क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम के तहत चल रही कायाकल्प योजना से जिला अस्पताल का जल्द कायाकल्प होगा। गाइड लाइन के मुताबिक यहां रैकिंग की जा रही है। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय से आई टीम ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। अब यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम के तहत कायाकल्प योजना का संचालन किया जा रहा है। जनपद में जिला पुरूष व महिला अस्पताल समेत सीएचसी पनवाड़ी व पीएचसी जैतपुर का इस योजना में चयन किया गया है। शासन द्वारा गाइड लाइन भी जारी की जा चुकी है। इसमें सात बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है, जिसमें अस्पताल का रखरखाव, सेनेटेशन एंड हाईजीन (स्वच्छता), बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, इंफेक्शन कंट्रोल, सपोर्टिंग सर्विसेज, हाईजीन प्रमोशन अस्पताल के आसपास अतिक्रमण रहित शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडल मुख्यालय बांदा से आई दो सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम सदस्य बांदा जिला सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस (डीसीक्यूए) डॉ. सत्येंद्र शुक्ला और बांदा जिला महिला अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक डॉ.प्रमोद सिंह ने बताया कि यहां व्यवस्थाओं में कुछ और सुधार की जरूरत है। जिससे सेवाओं को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट शासन स्तर पर भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कायाकल्प योजना
क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम द्वारा कायाकल्प योजना चलाई जा रही है। इसमें सात बिंदुओं पर सूचना दी जाती हैं शासन द्वारा जारी चेक लिस्ट से इसकी मॉनीटरिंग की जाती है। इसमें रैंकिंग सिस्टम लागू किया गया हैं। निर्धारित 70 प्रतिशत से ऊपर रैंक आने पर प्रदेश स्तर पर चयन किया जाता है। जिस जनपद की सबसे अच्छी रैंक होगी उसे 50 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार मिलेगा। दूसरा स्थान आने पर 20 लाख और तीसरे पर 10 लाख रूपये शासन द्वारा दिए जाएंगे। इसके बाद 70 प्रतिशत तक रैंक आने पर3 लाख रूपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed