फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   District 468 will free the poor Asiane

जिले के 468 गरीबों को मिलेंगे मुफ्त आशियाने

Sat, 25 Jul 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sat, 25 Jul 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
District 468 will free the poor Asiane
 गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जिले के 468 गरीबों को मुफ्त आशियाने मिलेंगे। शासन ने आसरा आवास योजना के तहत जिले के लोगों को आशियाना देने के लिए 40 फीसदी राशि आवंटित कर दी है। जिससे जिले के सैकड़ों गरीबों को पक्की छत नसीब होगी।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के अल्पसंख्यक बाहुल्य बस्तियों एवं मलिन बस्तियों में निवास करने वाले आवासीय गरीब जिनकी आय 72 हजार वार्षिक या इससे कम है। ऐसे गरीब लोगों को सरकार ने छत मुहैया कराने का निर्णय लिया है। आसरा आवास का लाभ लेने वाले नागरिक डूडा कार्यालय से फार्म प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। जिले में करीब 468 गरीबों को जल्द से जल्द आवास तैयार करा कर दिए जाएंगे, जिसमें एक कमरा, बरामदा, किचिन व बाथरूम की सुविधा दी जाएंगी। कार्यदाई संस्था सीएनबीएस द्वारा आसरा आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कराया जाएगा। एक आवास में 4.19 लाख रुपये व्यय किया जाएगा, जिसमें एक बड़ा कमरा, बाथरूम, शौचालय, किचिन और बरामदा बनाया जाएगा। आसरा आवास योजना के जिले में शुरू होने से गरीब वर्ग के लोगों को जल्द ही आशियाना मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। पूर्व में किसी आवासीय योजना का लाभ ले चुके लोगों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय के पास आसरा आवास बनाने के लिए राजस्व विभाग ने भूमि उपलब्ध करा दी है। निर्माण के लिए चालीस प्रतिशत पैसा भी आ चुका है। डूडा कार्यालय से आवेदन फार्म भरे जाएंगे 72 हजार तक की वार्षिक आय वाले लाभार्थी फार्म भरकर डूडा कार्यालय में जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

     इबरार अहमद
सहायक परियोजना अधिकारी
    डूडा महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed