{"_id":"6999f9509ac976df6a00d3a5","slug":"dig-inspected-the-arrangements-of-the-jail-mahoba-news-c-225-1-mah1002-122713-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: डीआईजी ने जेल की परखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: डीआईजी ने जेल की परखीं व्यवस्थाएं
Sat, 21 Feb 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो 21 एमएएचपी 18 परिचय-उपकारागार के निरीक्षण के बाद निर्देश देते डीआईजी जेल। स्रोत: पुलिस
महोबा। डीआईजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने जिला उप कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल की व्यवस्थाएं परखते हुए बंदियोंं से मिलने वाली सुविधाओंं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जिले में बन रहे नए जेल परिसर के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि जल्द ही उप कारागार को नवीन जेल में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी होगी।
प्रयागराज-बनारस रेंज के डीआईजी जेल अचानक जिले के दौरे पर आए। उन्होंने जेलर पीके मिश्रा को बंदियों व कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद बंदियों के भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला बंदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और जेल अस्पताल की समीक्षा की। इसके बाद वह बिलबई मार्ग में बन रहे नए जेल परिसर का भी निरीक्षण करने पहुंचे। जेल डीआईजी ने कहा कि एक विशेष टीम निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर रही है। जल्द ही पुरानी जेल के बंदियों को नई और बेहतर सुविधाओं वाली जेल में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे सुरक्षा मानकों में बड़ा सुधार आएगा।