फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dhakha Pachp crushed, operator dies

ढाबा संचालक को पिकप ने कुचला, मौत

Tue, 09 May 2017 10:41 PM IST
महोबा
महोबा Updated Tue, 09 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Dhakha Pachp crushed, operator dies
अच्छेलाल की मौत पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्‍ययूराो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार पिकप की चपेट में आने से ढाबा संचालक की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे के के बाद चालक मौके से फरार हो गया। एक अन्य दुर्घटना में मामा-भांजी समेत चार लोग घायल हुए है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



कस्बा कबरई के मोहल्ला झलकारीबाई नगर निवासी अच्छेलाल का (52) कस्बे में पांडे पुलिया के पास 25 साल से ढाबा है। मंगलवार को वह सड़क पार कर रहा था, तभी कानपुर की ओर से आ रही पिकप ने अच्छेलाल को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



एक अन्य घटना में कस्बा श्रीनगर के बेलाताल तिराहा निवासी उमेश कुशवाहा (33) पुत्र हरगोविंद बाइक से भांजी रोशनी (8), रजनी (12) व भतीजी रजनी (14) के साथ बाइक से सलैया गांव जा रहा था। फुटेरा गांव के पास बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इससे चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed