{"_id":"6249e180f9afb602f357ac57","slug":"devotees-sought-happiness-by-worshiping-mother-brahmacharini-mahoba-news-knp6891517176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर भक्तों ने मांगी खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर भक्तों ने मांगी खुशहाली
विज्ञापन
बड़ी चंद्रिका मंदिर में पूजा-अर्चना करते भक्त।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/कुलपहाड़। चैत्र नवरात्र को लेकर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मची है। घर-घर में कन्या भोज व हवन-पूजन कराए जा रहे हैं। नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की आराधना कर सुख-समृद्घि व खुशहाली मांगी। शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका, चरखारी के मदारन देवी मंदिर परिसर में मेले का लोग आनंद उठा रहे हैं।
शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका, छोटी चंद्रिका, काली माता, सिंहवाहिनी, विंध्यवासिनी, चकौटा देवी आदि देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों की भीड़ जुट रही है। जगह-जगह देवी गीतों से माहौल भक्तिमय बना है। बड़ी चंद्रिका मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय मेले में आने वाले भक्त मां के दरबार में माथा टेकने के बाद घरेलू उपयोग की सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। चरखारी के प्राचीन मदारन देवी मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद मेले का आनंद लिया।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कस्बे के मां बगराजन धाम में स्थापित अन्नपूर्णा मंदिर के एक वर्ष पूरे होने पर भागवत कथा का आयोजन रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वृंदावन से आए आचार्य कृष्णाजी महाराज भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। नवरात्र को लेकर मां बगराजन धाम में भक्ति, संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। शनिवार की रात नटराज ग्रुप कानपुर से आए कलाकारों ने भक्ति संगीत पर मां महाकाली व हनुमान जी की भव्य झांकी नृत्य कला के माध्यम से प्रस्तुत की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हमीरपुर लक्ष्म ीप्रसाद राजपूत, भाजपा नेता डॉ. कमलेश सक्सेना, चेयरमैन प्रतिनिधि अमित प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।