फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Devotees of goddess temples

देवी मंदिरों में उमड़े भक्त

Wed, 29 Mar 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 29 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Devotees of goddess temples
शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में पूजा करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में भारी भीड़ जुटी। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की गई। वहीं भक्तों द्वारा मंगल कलश स्थापना की गई। साथ ही साधकों द्वारा व्रत रख ज्वारे बोए गए। नवरात्र के पहले दिन से ही कन्याभोज व धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र और चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व होता है। चैत्र नवरात्र के पहले दिन शहर के 51 शक्तिपीठों में शुमार मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर, प्राचीन चकौटादेवी मंदिर, सिंहभवानी मंदिर, गायत्री मंदिर, शारदामाता मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मंदिर पहुंच मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा आराधना कर और मनौती मानी। मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में नौ दिवसीय मेले का भी महिलाओं और बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही मंदिरों में बजने वाले भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं, देवी मंदिरों में महिलाओं ने ढोलक, मजीरे के साथ मां के भजन भी गाए। गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित पांच कुंडीय यज्ञ में भी भक्तों ने हिस्सा लिया। बड़ी चंद्रिका मंदिर के पुजारी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने महिलाओं से अपील की कि वह सोने चांदी के कीमती आभूषण पहन कर मंदिर न आए और भक्त अगरबत्ती लेकर इधर-उधर न घूमे। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि वृद्ध असहाय भक्त जो पैदल नहीं चल पाते उनके लिए प्रशासन दो ई रिक्शा की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवरात्र पर्व पर देवी मंदिरों में बेहतर साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा कड़े निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी मंदिरों में सभी व्यवस्थाएं पूरी नहीं की गई। बड़ी चंद्रिका मंदिर में स्ट्रीट लाइटें खराब होने की शिकायत की गई थी। सूचना देने के बाद भी मंदिर के रास्ते और अंदर में मरकरी नहीं लगाई गई है।



हिंदू नव वर्ष और झूलेलाल जयंती पर बुधवार को संत बाबा आसूदाराम सत्संग भवन सिंधी कालोनी के तत्वावधान में मोहल्ला गांधीनगर में पंडाल लगाकर राहगीरों को मीठे चावल व शर्बत पिलाया गया। यह सिलसिला दो घंटे तक चलता रहा। सेवक सिंधी ने बताया कि नव वर्ष और झूलेलाल की जयंती पर लोगों को प्रसाद और शर्बत पिलाया जा रहा है। कार्यक्रम में दीपक, आयुष, उमेश कपूर, मनोहरलाल, संदुरलाल, वंशीधर, लकी नंदवानी राहगीरों को प्रसाद बांटते रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed