{"_id":"5d94a7c58ebc3e93d76c509e","slug":"devotees-gathered-to-worship-maa-kushmanda-on-the-fourth-day-of-navratri-mahoba-news-knp517210059","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा आराधना को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा आराधना को उमड़े भक्त
विज्ञापन
शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में पूजा अर्चना को जुटी भक्तों की भीड़
- फोटो : MAHOBA
महोबा। मां के प्रति अटूट आस्था रखने वाले भक्त भोर से ही देवी मंदिरों की ओर निकल रहे हैं। शारदीय नवरात्र को लेकर माहौल भक्तिमय बना है। नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। भक्तों ने मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की आराधना की। सुबह-शाम देवी मंदिरों व पंडालों में होने वाली आरती में भक्त बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में रहती है। इस दौरान कन्या भोज व भंडारों के आयोजन किए जा रहे हैं।
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, सिंहभवानी, कालीमाता, महेश्वरी माता, सहित प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही।
पूजा पंडालों में विराजमान मां दुर्गा प्रतिमाओं की सुबह शाम होने वाली आरती में भक्तों की भीड़ जुट रही है। बड़ी चंद्रिका मंदिर में नौ दिवसीय मेले के साथ प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें प्रसाद छकने को सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। विभिन्न जनपदों से पहुंचने वाले भक्त मंदिर में हवन पूजन आदि अनुष्ठान कराकर मां के दरबार में माथा टेक रहे हैं।
विज्ञापन
कीचड़युक्त रास्ते से मंदिर पहुंच रहे भक्त
कबरई। कस्बे के प्राचीन पांच पहाड़ी मंदिर को जाने वाला रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है। मंगलवार की रात हुई झमाझम बारिश से मार्ग में पानी भर गया। कीचड़युक्त मार्ग से निकलकर लोग मंदिर पहुंच रहे हैं। जिससे भक्तों में आक्रोश हैं। लोगों ने प्रशासन से मंदिर मार्ग दुरुस्त कराए जाने की मांग की है ताकि नवरात्र में मंदिर जाने वाले भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।