फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Deva wrestler from Nepal, dusts Shera of Rajasthan in Nepal

दंगल में नेपाल के देवा पहलवान ने राजस्थान के शेरा को चटाई धूल

Sun, 18 Aug 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Deva wrestler from Nepal, dusts Shera of Rajasthan in Nepal
खरेला (महोबा)। बाबू रामेश्वर सिंह की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय खरेला महोत्सव के पहले दिन शनिवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें नेपाल के देवा पहलवान ने राजस्थान के शेरा और पंजाब के मुन्ना पहलवान को चित कर कुश्तियां जीतीं। विजेता पहलवानों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कस्बा खरेला के श्रृंगी ऋषि सरोवर किनारे आयोजित दो दिवसीय दंगल में अंतर प्रांतीय पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष आशा सिंह के पति राघवेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह व रेशु सिंह ने कराई। दंगल में पहले दिन नेपाल के पहलवान देवा का दबदबा रहा। दिल्ली के करीम ने हिमांचल प्रदेश के पहलवान पन्नी को चितकर कुश्ती जीती। दिल्ली के ही गोलू पहलवान ने सहारनपुर के शमशाद पहलवान को पछाड़कर खूब वाहवाही लूटी। नेपाल के देवा पहलवान ने दो गुने वजन के पंजाब के मुन्ना सिंह पहलवान को पटकनी देकर चित कर दिया। इसी बीच चुनौती देकर अखाड़े में आए राजस्थान के शेरा को भी चित करके लगातार दूसरी कुश्ती जीती।
विज्ञापन

हरिद्वार के पहलवान राजा ने इंदौर के बाबा को हराया। प्रमोद चरखारी ने पंजाब के मुन्ना सिंह को पटखनी दी। शमशाद सहारनपुर ने गोलू दिल्ली को चित किया। दंगल में महिला पहलवान हरियाणा की सोनी और नेपाल की बंटी की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। दोनों महिला पहलवानों के बीच 20 मिनट तक चली कुश्ती बराबरी पर छूटी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य हरी सिंह वर्मा, नगर पालिका चरखारी अध्यक्ष मूलचन्द्र अनुरागी, कमलेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवम सिंह, अखंड प्रताप सिंह, राज प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम संयोजक नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed