फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Details of students' behavior will also be recorded in the report card.

Mahoba News: विद्यार्थियों के बर्ताव का ब्योरा भी रिपोर्ट कार्ड में होगा दर्ज

Sun, 07 Jan 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 07 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Details of students' behavior will also be recorded in the report card.
महोबा। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के रिपोर्ट कार्ड पर विषयों के मूल्यांकन के साथ ही बच्चों के व्यवहार का आंकलन भी देखने को मिलेगा। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का समग्र प्रगति कार्ड तैयार किया गया है। जिसमें बच्चे की विषय में दक्षता, आयु, लम्बाई, वजन के अलावा व्यवहार को भी दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन

समग्र प्रगति कार्ड को राज्य शैक्षिक अनुसंधान केंद्र ने तैयार किया है। जिसे नए सत्र से परिषदीय विद्यालयों में लागू किया जाएगा। इसको लेकर राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद के संयुक्त निदेशक डाॅ. पवन सचान ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। समग्र प्रगति रिपोर्ट कार्ड में कक्षा एक से दो तक छात्रों के अंक की जगह स्टार दिए जाएंगे। साथ ही स्वच्छता, कलात्मक अभिरूचि और व्यवहार का आंकलन होगा। वहीं कक्षा तीन से आठ तक हिंदी, गणित, अंग्रेजी के साथ पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान व सामाजिक विषय के आधार पर आंकलन होगा। ताकि तार्किक क्षमता, अभिरूचि, व्यवहार और कौशल का आंकलन हो सके। कार्ड भरने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड को भरने में अभिभावक का सहयोग लिया जाएगा। समग्र प्रगति कार्ड में विद्यालय की जानकारी के साथ छात्र की फोटो, माता-पिता की जानकारी, यूनिक आईडी और समस्त जानकारी दर्ज होगी। इसे साल में दो बार माह सितंबर और फरवरी भरा जाएगा। गौरतलब है कि जिले में 848 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिनमें करीब 92 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed