{"_id":"a8cdddf57f21841389ba284b2b208915","slug":"derived-polio-awareness-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो से जागरूकता को निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो से जागरूकता को निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूूराे,महोबा।
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए शनिवार को बाइक रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के विभिन्न मार्गाें से निकली रैली में शामिल लोगों ने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।
शहर में शनिवार को पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ परमानंद चौराहे से मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एस के वाष्णेय कार्यक्रम प्रबंधक ममता अहिरवार, डा. अवधेश मिश्रा डा. पीडी अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। रैली शहर के विभिन्न मार्गाें से होकर बजरिया तक पहुंची मुख्य चिकित्साधिकार ने कहा कि पल्स पोलियो कार्यक्रम की सफलता के लिए जन जागरूकता महत्पूर्ण है।
उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाए। पोलियो मुक्त जिला बनाने में उन्होंने समाज सेवियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से निष्ठा से सेवा करने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम में बताया कि 17 जनवरी से शुरू हो रहे पल्स पोलियो कार्यक्रम के पहले दिन महोबा के मकनियापुरा मदरसा में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव द्वारा दो बूंद जिंदगी की पोलियो दवा बूथ का शुभारंभ किया जाएगा।