फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Deputy CM takes action against doctor who is practising privately by taking NPA

Mahoba News: एनपीए लेकर प्राईवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर पर डिप्टी सीएम ने की कार्रवाई

Sun, 05 Oct 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 05 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM takes action against doctor who is practising privately by taking NPA
महोबा। जिला अस्पताल में तैनाती से लगातार गैर प्रैक्टिस भत्ता (एनपीए) लेकर प्राईवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर के खिलाफ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कार्रवाई की है। प्राइवेट प्रैक्टिस के साथ मेडिकल स्टोर का संचालन करने पर डिप्टी सीएम ने वेतन वृद्धि पर रोक लगाते हुए दस साल की गई निजी प्रैक्टिस पर ब्याज समेत वसूली के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉ. केडी गुप्ता की तैनाती वर्ष 2011-12 से 2021-22 तक रही। इसके बाद उनका स्थानांतरण जनपद श्रावस्ती के लिए हो गया था। करीब दस साल तक जिला अस्पताल में तैनाती के दौरान वह एनपीए लेकर प्राइवेट प्रैक्टिस करते रहे। महोबा में स्थित अपने आवास में मेडिकल स्टोर के साथ नर्सिंग होम संचालित किए जाने की शिकायत शासन स्तर पर की गई थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर एनपीए लेकर लगातार प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहा था। इसके बाद डिप्टी सीएम ने सख्त कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जिला अस्पताल महोबा में तैनाती से लगातार एनपीए लेते हुए प्राइवेट प्रैक्टिस करने व मेडिकल स्टोर संचालकों से साठगांठ करने के मामले की जांच में आरोप सही पाए गए हैं। डॉक्टर की तीन वेतन वृद्धियां स्थाई रूप से रोकते हुए जिला अस्पताल में तैनाती के दौरान दस वर्षों से लिए गए निजी प्रैक्टिस-पे की वसूली ब्याज सहित करने के निर्देश दिए हैं। उधर, सीएमओ डॉ. आशाराम का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से महोबा जिला अस्पताल में तैनात रहे एक डॉक्टर पर कार्रवाई की जानकारी हुई है। शासन स्तर से कोई पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed