फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Demonstration by officials regarding irregularities in cow shelter

Mahoba News: गोशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों का प्रदर्शन

Sun, 02 Nov 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 02 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by officials regarding irregularities in cow shelter
महोबा। ब्लॉक कबरई की चांदो गोशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर राष्ट्रीय हिंदू संगठन आंदोलित हो गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंप जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि व्यवस्था में सुधार न होने पर वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल कुशवाहा के नेतृत्व में सुरेश, कांशीराम, सानू तिवारी, राहुल परिहार, दीपक श्रीवास, सागर, करन, अर्जुन आदि कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। डीएम गजल भारद्वाज को सौंपे ज्ञापन में बताया कि चांदो गोशाला में गायों के लिए पीने के पानी तक की उचित व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं यहां चारा-भूसा भी नहीं है। वहां जाकर देखने पर गायों के कंकाल व हड्डियां पड़ी मिलीं। चरही में गंदगी लगी हुई है। रजिस्ट्रेशन के अनुसार गोशाला में 100 गायोंं को दर्ज होना दिखाया गया है लेकिन हकीकत में वहां 15 से 20 गोवंश भी नहीं हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियोंं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed