फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Demand for three years relaxation in age limit in recruitments

Mahoba News: भर्तियों में आयु सीमा में तीन साल की छूट देने की मांग

Sat, 03 Jan 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 03 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Demand for three years relaxation in age limit in recruitments
महोबा। शहर के कीरत सागर क्लब में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में आवेदकों को आयु सीमा में तीन साल छूट दिए जाने की मांग की है। छात्रों ने सदर विधायक राकेश गोस्वामी को ज्ञापन सौंप मांग पूरी किए जाने की गुहार लगाई है। शहर के कीरतसागर तट पर युवा क्लब बनाकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। यहां पढ़ाई पूरी तरह निशुल्क है।
विज्ञापन

कीरतसागर क्लब के सतीश कुमार, राहुल, पुष्पेंद्र, अनिकल, उपेंद्र, महेश, राकेश आदि शुक्रवार को सदर विधायक के आवास पहुंचे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस, आरक्षी पीएसी व जेल वार्डन के पदों पर भर्तियां 2018 से लंबित थी। विभिन्न भर्तियों अब जाकर दिसंबर 2025 में आई हैं। कोरोना काल के बाद भर्ती न निकलने से अभ्यर्थियों की उम्र अधिक हो गई है, जिससे उनका भविष्य अंधकार में हो रहा है। 18 दिसंबर को अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में समस्या बताई थी और सीएम ने वादा किया था कि इन भर्तियों में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी लेकिन विज्ञप्ति आने पर पता लगा कि तीन वर्ष की छूट नहीं दी गई है। इससे तमाम युवाओं का भविष्य खतरे में आ जाएग। विधायक ने उनकी मांग को शासन स्तर पर पहुंचाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed