फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Delhi Police caught fled Boyfriend, girlfriend

दिल्ली से भगाकर आए प्रेमी प्रेमिका पुलिस ने पकड़ा

Wed, 03 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Wed, 03 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police caught  fled  Boyfriend, girlfriend
 दिल्ली से नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा कर लाने वाले युवक समेत लड़की को सोमवार रात सिजहरी गांव से पकड़ लिया। स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची दिल्ली पुलिस दोनों को दिल्ली ले गई। श्रीनगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दिल्ली में दर्ज होने के कारण दोनों को दिल्ली भेजा गया ह।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ग्राम सिजहरी निवासी रतीराम पुत्र राकेश अहिरवार के घर सोमवार देर रात दिल्ली पुलिस ने छापा मारा। वहां से पु्लिस को रतीराम और दिल्ली के द्वारका से भगा कर लाई गई नाबालिग लड़की को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष श्रीनगर रामकेवल पटेल ने बताया कि रतीराम दिल्ली में रेडीमेड कपड़ों का काम करता था।
विज्ञापन

घर के सामने रहने वाली विहार के मदारीपुर निवासी एक नाबालिग लड़की का वह बहला फुसला कर सिजहरी ले आया था।  उधर दिल्ली के द्वारका थाने में नाबालिग के पिता ने लड़की को भगा ले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। दिल्ली पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर सिजहरी पहुंच कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिन से गायब बालिका को बंधक बनाने का आरोप
महोबा कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस पांच दिन से गायब नाबालिग को ढूंढने में नाकाम रही। पीड़ित ने नबालिग को गांव के ही दबंगों पर बंधक बना गुप्त स्थान में रखे जाने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र में बछेछरकला निवासी भागवती ने बताया कि 26 जनवरी से नातिन दीपा पुत्री जगदीश गायब है। पुलिस ने सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नही की। पीड़ित ने गांव के ही पांच लोगों पर गायब करने का आरोप लगाने के साथ ही हत्या की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed