{"_id":"6550ed3798fc945aff096f78","slug":"delhi-police-brought-the-accused-of-theft-of-rs-15-crore-to-mahoba-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-2781-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: डेढ़ करोड़ की चोरी के आरोपी को महोबा लाई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: डेढ़ करोड़ की चोरी के आरोपी को महोबा लाई दिल्ली पुलिस
Sun, 12 Nov 2023 08:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:50 PM IST
विज्ञापन
महोबा। एक माह पहले दिल्ली में सराफा व्यापारी के यहां से हुई डेढ़ करोड़ की चोरी के आरोपी को दिल्ली पुलिस रिमांड पर महोबा लाई। पुलिस को महोबा के एक सराफा व्यापारी को माल बेचने का सुराग लगा था। जिसके आधार पर आरोपी को लेकर पुलिस ने जांच की। मोबाइल नंबर में नाम व पता अलग-अलग मिलने पर सफलता नहीं मिल सकी।
दिल्ली में हुई डेढ़ करोड़ की चोरी के मामले में मध्यप्रदेश के इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी गुलशन को गिरफ्तार किया गया था। उसे पुलिस ने जेल भेजा था। जांच में पुलिस को सुराग लगा कि आरोपी ने महोबा के एक सराफा व्यापारी को चोरी का माल बेचा है। इसी आधार पर पुलिस आरोपी गुलशन को रिमांड पर महोबा लाई। दिल्ली से आए उप निरीक्षक सुदीप ने आरोपी को कई स्थानों पर ले जाकर जानकारी हासिल की लेकिन उस व्यापारी को नहीं तलाश सकी। आरोपी के मोबाइल से जिस व्यक्ति की बात हुई थी, उस नंबर की जांच करने पर पता चला कि उसमें नाम किसी का और पता किसी और दर्ज है। रिमांड पर लेकर आए उप निरीक्षक ने बताया कि डेढ़ करोड़ की चोरी के मामले में आरोपी को रिमांड में महोबा लाया गया था लेकिन माल कहां बेचा इसका सुराग नहीं लग सका। पुलिस आरोपी को वापस दिल्ली ले गई।