{"_id":"5d95f01f8ebc3e01656e921c","slug":"deepender-and-pinki-won-the-1500-m-race-mahoba-news-knp5173817145","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मीटर दौड़ में दीपेंद्र व पिंकी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 मीटर दौड़ में दीपेंद्र व पिंकी ने मारी बाजी
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं
- फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के मेला मैदान में तीन दिवसीय जोनल स्तरीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार से शुभारंभ हो गया। पहले दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 1500 मीटर दौड़ में दीपेंद्र व पिंकी ने बाजी मारी।
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, पालिका चेयरमैन मूलचंद्र अनुरागी व ब्लाक प्रमुख गीता निर्भय सिंह ने किया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत पेेश किए। 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में दीपेंद्र कुमार ने बाजी मारी जबकि उमाशंकर दूसरे व आरिफ अली तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में जीजीआईसी चरखारी की पिंकी को पहला, इसी विद्यालय की भारती देवी को दूसरा और केपीआई खरेला की रानू गोस्वामी तीसरे स्थान पर रही।
1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में केपीआई खरेला के जयहिंद ने बाजी मारी जबकि सरस्वती विद्या मंदिर के शिवम यादव दूसरे व रवि कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में आकांक्षा, सोमवती व रागिनी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार, पालिका ईओ केके स्वर्णकार, जिला खेल प्रभारी नंदराम, संतोष कुमार, अर्चना त्रिवेदी, मुख्तार अहमद, अली मुर्तजा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।