{"_id":"5db499ce8ebc3e0173478dc3","slug":"deepavotsav-in-memory-of-martyrs-at-haveli-darwaza-mahoba-news-knp522238624","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवेली दरवाजा में शहीदों की स्मृति में हुआ दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवेली दरवाजा में शहीदों की स्मृति में हुआ दीपोत्सव
विज्ञापन
महोबा। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता दिवस के दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने जिन 16 क्रांति वीरों को हवेली दरवाजा मैदान में इमली के पेड़ पर फांसी दी थी, उन्हीं क्रांति वीरों की याद में शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर शहीद मैदान में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बूढ़े, बच्चे और जवान सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने नेतृत्व में हवेली दरवाजा शहीद स्थल पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले शहीद मैदान की बेहतर तरीके से सफाई की गई। फिर चूना डालकर फूलों और दीपों से सजाया गया। एक दीप शहीद के नाम कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। लोगों ने दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर मिट्टी के दीपक जलाकर 1857 के शहीदों की जरा याद करो कुर्बानी लिखकर सजाया। इस मौके पर तारा पाटकर ने बताया कि शहीद मैदान की हालत इस वक्त बहुत खराब हैं। प्रशासनिक उपेक्षा के चलते मैदान का काफी हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है।
शहीद मैदान को बचाने के लिए वर्षों से यहां शहीद स्मारक बनाने की मांग चल रही है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, कृष्ण गोपाल द्विवेदी, संदीप शुक्ला, राहुल अग्रवाल, मयंक तिवारी, शशांक गुप्ता, पंकज गुप्ता, जागेश्वर सोनी, प्रशांत गुप्ता, उमेश लाक्षाकार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।