फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Debt of distressed farmers from poisoning death

कर्ज से परेशान किसान की जहर से मौत

Sun, 04 Oct 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sun, 04 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Debt of distressed farmers from poisoning death
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बगवाहा में कर्ज और खरीफ की फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बड़े भाई ने बताया कि वह कर्ज को लेेकर पहले ही परेशान था, इधर खरीफ की फसल बर्बाद होने से अब उसे कर्ज अदायगी की चिंता सताने लगी थी।
विज्ञापन

ग्राम बगवाहा निवासी रामगोपाल (40) पुत्र मर्दन सिंह ने 27 जून 2014 को इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से 2.98 लाख रुपये कर्ज लिया था, जिससे किसान ने रबी और खरीफ की फसल की बुवाई की थी, लेकिन अतिवृष्टि के चलते रबी की फसल बर्बाद हो गई। इसके बाद किसान ने अपनी 18 बीघा जमीन में खरीफ की फसल की बुवाई की थी। जुलाई माह में ठीक ठाक बारिश होने से फलस लहलहा रही थी, लेकिन अगस्त और सितंबर माह में बारिश न होने से 18 बीघा
विज्ञापन

 की पूरी फसल सूख गई। इधर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा भी कर्ज अदायगी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मृतक के बड़े भाई हृदेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले बैंक कर्मचारी आए थे और पैसा जमा करने के लिए कह रहे थे। जिस पर छोटे भाई ने खरीफ की फसल आने पर कर्ज अदा करने की बात कही थी, लेकिन खरीफ की फसल पूरी तरह से सूख कर बर्बाद हो जाने से किसान को कर्ज अदायगी की चिंता सताने लगी थी, वह पिछले कई दिनों से परेशान था और शनिवार की रात को उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उपजिलाधिकारी मोहम्मद रिजवान का कहना है कि किसान की मौत के बाबत राजस्व विभाग की टीम भेजी गई है, टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed