फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   death sucide

पति के फोन पर बात करने से मना करने पर पत्नी ने जान दी

Mon, 14 Dec 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
death sucide
मौके पर पूछताछ करते थाना प्रभारी और दरोगा - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। पति के मोबाइल पर बात करने से नाराज पत्नी मेवा देवी (25) ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जबकि, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। घटना श्रीनगर क्षेत्र के मोहल्ला बांस पहाड़िया की है।
विज्ञापन

मोहल्ले में रहने वाले किसान जय प्रकाश उर्फ भइयन की शादी पांच साल पहले नौगांव, छतरपुर के झीझन गांव की मेवा देवी से हुई थी। मेवा देवी निसंतान थी। जयप्रकाश ने पुलिस को बताया सोमवार की सुबह वह खेत में सिंचाई करने गया था। खेत में काम करते समय मेवा देवी ने उसे फोन किया, तो उसने बात करने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर मेवा देवी ने घर में खूंटी के सहारे गमछे से फांसी लगा ली। वह घर पहुंचा, तो दरवाजा बंद था। किसी तरह वह दरवाजा खोलकर भीतर गया, तो मेवा देवी फांसी पर लटकती मिली। उसने फौरन पत्नी को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक सांसें थम चुकी थीं। मेवा देवी की मौत की सूचना पाकर मायके के लोग पहुंचे। मेवा देवी के चाचा छंगा अहिरवार का आरोप है कि जय प्रकाश और उसके घरवालों ने भतीजी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है, ताकि मामला खुदकुशी का प्रतीत हो सके। मेवा देवी के ससुराल वालों ने घटना सूचना सीधे मायके वालों को नहीं दी। बल्कि दिल्ली में रहने वाली मेवा की बड़ी बहन के माध्यम से उन लोगों को मेवा देवी की मौत के बारे में जानकारी हुई। इधर, थाना प्रभारी श्याम प्रकाश पटेल ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। मेवा देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed