फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Death par hangama

वृद्घ की मौत पर परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

Mon, 14 Dec 2020 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Death par hangama
वृद्घ की मौत के बाद चिकित्सक पर आरोप लगाता पुत्र व अन्य परिजन - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिला अस्पताल में तीन दिन से भर्ती वृद्ध की सोमवार की दोपहर उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। कहना था कि कर्मचारियों से चिकित्सक को बुलाने की कई बार मिन्नत की, लेकिन कोई देखने नहीं आया। समय पर बेहतर उपचार मिलता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

मोहल्ला आलमपुरा निवासी कालीचरण (70) पुत्र छंगा को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने 12 दिसंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र गुलजार व बहू शोभना ने आरोप लगाया कि उन्होंने पिता को शनिवार को भर्ती कराया था। बोतल व इंजेक्शन लगाने के बाद चिकित्सक देखने नहीं आए। कर्मचारियों से कई बार डॉक्टर को बुलाने की बात कही, लेकिन रात तक कोई नहीं आया। सोमवार सुबह भ्रमण पर आए डॉक्टर ने हालत बिगड़ने के बाद भी नहीं देखा। आरोप लगाया कि जब उनके पिता की मौत हो गई, तब चिकित्सक खानापूर्ति करने पल्स ऑक्सीमीटर व आला लगाकर जांच करते रहे। बाद में मृत घोषित कर दिया। इलाज में लापरवाही से नाराज परिजनों ने वार्ड में जमकर हंगामा काटा और दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में परिजन शव घर ले गए। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed