फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Death of two, including elderly, due to falling celestial electricity

आकाशीय बिजली गिरने से वृद्धा समेत दो की मौत

Mon, 28 May 2018 11:38 PM IST
mahoba
mahoba Updated Mon, 28 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। मौसम में बदलाव के साथ गिरी आकाशीय बिजली से वृद्धा समेत दो ने दम तोड़ दिया। वहीं कई मवेशी भी चपेट में आकर असमय ही काल के गाल में समा गए। गंजमुरादाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची, महिला समेत चार लोग झुलस गए। मौरावां में तेज आंधी व बारिश के दौरान गिरी कच्ची दीवार की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। सफीपुर में टीनशेड के नीचे दबकर सैकड़ों मुर्गियां मर गईं।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब चार बजे अचानक मौसम ने पलटी मारी और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच सदर तहसील क्षेत्र के चांदपुर में आकाशीय बिजली गिरने से रामप्यारी (62) पत्नी प्यारेलाल की आकस्मिक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जानकारी होते ही तहसीलदार दशरथ नायब तहसीलदार और कानूनगो, लेखपाल के साथ गांव पहुंच गए और जांच पड़ताल की। तहसीलदार ने बताया कि परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा के तहत 5 लाख रुपये दिलाने का प्रयास पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा। बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के तुरंत बाद चार लाख रुपये दे दिए जाएंगे। वहीं सदर तहसील के ही बाबूबंगला निवासी रामआसरे (44) पुत्र बाबू निषाद शाम चार बजे अपनी भैंसों को चराने गंगा नदी के किनारे गया था। उसके साथ में मोहल्ले के दो बच्चे रामस्वरूप (14) पुत्र मुल्ला निषाद व शिवम (10) पुत्र रामकुमार निषाद भी साथ में थे। उसी समय तूफ ान के साथ हुई बारिश में आकाशीय बिजली रामआसरे पर जा गिरी। इससे रामआसरे के साथ में मौजूद बच्चे बिजली के झटके से दूर जा गिरे। भयंकर धूल उड़ने के बाद जब मौसम थोड़ा साफ  हुआ तो रामआसरे मृत दिखे। जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि रामआसरे की मौत हो गई थी और बच्चा रामस्वरूप झुलस गया था। जिसे ग्रामीणों ने परियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के दो पुत्र संजय व राहुल तथा दो पुत्रियां पूनम व राधा हैं। घटना के तीन घंटे बाद भी राजस्व या पुलिस विभाग से मौके पर कोई नहीं पहुंचा। सदर उपजिलाधिकारी के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। तहसीलदार दशरथ कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोरवां मजरे मवई में सोमवार दोपहर के समय तेज आंधी और बरसात के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आने से घूरू पासी (75) पुत्र पूरबी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरिया के मजरा कछियनपुरवा में शाम को आई तेज आंधी के दौरान आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर छत पर काम कर रही बबली (32) पत्नी अवधेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा आंगन में बैठा श्रीकेशन (17) पुत्र सुवेदार और अपने घर में मौजूद पड़ोसी रामजीवन (13) पुत्र गोवर्धन भी गंभीर रूप से झुलस गया। यही नहीं रिश्तेदारी में बबली के घर आई काजल (8) पुत्री राधाकृष्ण भी घायल हो गईं। ग्राम प्रधान रामकेशन ने एंबुलेंस से सभी घायलों को बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।

असोहा प्रतिनिधि के अनुसार, सोमवार दोपहर तेज आंधी के बाद शुरू हुई बरसात के बीच बैगांव निवासी सुंदर बनिया के घर आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें सुंदर की छत की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घर में लगे फ्रि ज, टीवी सहित अन्य उपकरण जल गए। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सुंदर के भाई रमेश के घर के भी विद्युत उपकरण जल गए। गनीमत रही कि घर में मौजूद परिजनों में कोई हताहत नहीं हुआ। पुरवा के भदनांग निवासी मदन की 10 वर्षीय पुत्री प्रिया जानवर चराने खेत पर गयी थी। तभी तेज आंधी व बरसात शुरू होने से वह गंगाविष्णु की पक्की दीवार के पास खड़ी हो गई। तभी तेज आंधी से दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आकर किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी लाए जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं रसीदपुर गांव निवासी पियारे पासी खेत में जानवर चरा रहा था। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर एक भैंस व पड़वा मर गया। सफीपुर में पीखी गांव में तनवीर अहमद उर्फ जसीन अहमद के पोल्ट्री फार्म में टीनशेड गिरने से उनके नीचे दबकर एक हजार मुर्गियां मर गईं।
-------------------------------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed