फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dead body of youth found on railway track

Mahoba News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Sun, 18 Jun 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on railway track
महोबकंठ (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर पिपरी गांव के पास एक युवक का ट्रेन से कटा शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के पिपरी निवासी कमलेेश कुमार राजपूत (35) खेती का काम करता था। शुक्रवार शाम वह किसी कार्य से महोबा गया था। रात में ट्रेन से वापस लौट रहा था लेकिन घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव के बाहर से निकली रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। मृतक के बड़े भाई रमाकांत ने चलती ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई है। घटना से मृतक की पत्नी विनीता व दो बच्चों सौरभ और छुट्टन का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed