फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Daughters said, phone calls used to come till late night, father could not sleepDaughters said, phone calls used to come till late night, father could not sleep

Mahoba News: बेटियां बोलीं, देर रात तक आते थे फोन, सो नहीं पाते थे पिता

Thu, 04 Dec 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 04 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Daughters said, phone calls used to come till late night, father could not sleepDaughters said, phone calls used to come till late night, father could not sleep
फोटो 03 एमएएचपी 09 परिचय-घटना की जानकारी देतीं मृतक की बेटी नीलम व अंजलि। संवाद
महोबा। एसआईआर कार्य के सहयोग में लगे शिक्षामित्र शंकरलाल राजपूत की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की बेटी नीलम और अंजलि ने बताया कि पिता के मोबाइल पर देर रात तक फोन आते थे। इससे वह ठीक से सो भी नहीं पाते थे। काम का अधिक दबाव होने पर वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे।
विज्ञापन

बेटियां पूजा, सोना ने बताया कि एसआईआर सर्वे में ड्यूटी लगने के बाद से वह घर पर अक्सर चर्चा करते थे कि काम का बोझ बहुत है। लगातार फोन आने से वह परेशान हो जाते थे। एक दिसंबर को वह घर नहीं लौटे, बुधवार को उनका शव कुएं में मिला। भतीजे विजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। परिवार को आर्थिक सहायता के साथ एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाई जाए। चार बेटियां पूजा, सोना, नीलम, अंजलि व बेटा राजवीर है। पिता की मौत के बाद से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया कि एसआईआर में सहयोग के लिए लगाए जाने के बाद से वह सुबह छह बजे उठकर दरवाजे पर बैठ जाते थे और लोगों के फार्म भरवाते थे। डिप्रेशन में रहने के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। उधर, एडीएम कुंवर पंकज का कहना है कि पवा भाग संख्या 31 में 1,344 मतदाताओं के सापेक्ष 909 फार्मों का डिजिटलाइजेशन हो चुका है। बीएलओ की सहायता में लगाए गए कर्मचारियों को जागरूकता फैलाना व फार्म भरने में सहायता करने का काम दिया गया है। प्रत्यक्ष रूप से उनसे एसआईआर का कार्य नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed