फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Damage to pulses and oilseed crops due to rain

बारिश से दलहनी व तिलहनी फसलों को नुकसान

Sat, 22 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Damage to pulses and oilseed crops due to rain
महोबा/ पनवाड़ी। बारिश ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश से दलहनी और तिलहनी फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार देर से बुआई करने वाले किसानों के लिए यह बारिश मुसीबत रही। मटर चना और लाही में अभी भी फूल आ रहे हैं, फूल झड़ने से नुकसान होगा। बम्हो के रामचरण, हरिमोहन, लाड़पुर के नरेश विक्रम सिंह राकेश रावतपुरा के हरनाम सिंह प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश से अभी कम नुकसान हुआ है लेकिन यदि आगे भी मौसम खराब रहा तो फसल को ज्यादा नुकसान होगा। हालांकि मौसम विभाग ने 30 तारीख तक मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है।
अजनर संवाद के अनुसार- कस्बा निवासी किसान अवध नरेश ने बताया कि उसके गेहूं का 10 बीघे का खेत पहले से पानी भरा है। जिससे फसल सड़ रही है। मुन्ना ने बताया कि डेढ़ बीघा जमीन है। खेत भर गया था पहले अब शुक्रवार की वर्षा से पूरी फसल खराब हो गई है।
विज्ञापन

क्या बोले किसान-
- हेवतपुरा निवासी लक्ष्मी सैनी का कहना है कि गेहूं, मटर, सरसों के सड़ने का डर है। पहले भी बहुत नुकसान हो चुका है। न ही राजस्व विभाग के द्वारा कोई सर्वे किया गया है, जबकि पांच दिन बारिश होने पर फसलों का आधे से ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनप्यारे कुशवाहा का कहना है कि शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश से खेत भर गए हैं, जिससे सड़ने का डर है। बलकट पर खेती ली है। खरीफ की फसल में कुछ नही मिला भरोसा था के अब फसल अच्छी होगी पर दूसरी बार फिर से बारिश होने नुकसान है।
-कुलपहाड़ के किसान रमेश पुजारी का कहना है कि पहली बारिश के कारण 25 फीसदी का नुकसान हो चुका है। अब फिर बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। यदि यही हाल रहा तो भारी नुकसान की आशंका है। उनके खेत की लाही गिर गई है। फूल झड़ने से उत्पादन कम हो जाएगा।

बारिश होने से तिलहनी और दलहनी फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान है, क्योकिं बारिश से पहले फसलों को नुकसान हुआ है, मौसम खुलने पर जो फूल लगे थे वह बारिश में झड़ जाएंगे जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। रविवार को हल्की बारिश का अनुमान है। गलन बढ़ जाएगी । न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मुकेश चंद, वरिष्ठ वैज्ञानिक केवीके बेलाताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed