{"_id":"593eca841126f4ec0b8b4c4d","slug":"dada-s-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के कार्ड बांटने जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के कार्ड बांटने जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौत
महोबा
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जैतपुर-लमौरा मार्ग पर जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। साथ ही पुत्र व पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक 17 जून को होने वाली पोती की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई।
कस्बा जैतपुर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी मठोला अहिरवार (60) की पोती रामदेवी की 17 जून को शादी है।
घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। सोमवार की सुबह मठोला अहिरवार अपने छोटे पुत्र लालदास (30) व पोता उमाशंकर (18) पुत्र मथुराप्रसाद के साथ बाइक से शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। जैतपुर लमौरा मार्ग पर जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पहुंचाया गया, जहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में मठोला की मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।