फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dabangs beat up three people including a woman, FIR lodged against seven

Mahoba News: दबंगों ने महिला समेत तीन को पीटा, सात पर प्राथमिकी

Mon, 22 Jun 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dabangs beat up three people including a woman, FIR lodged against seven
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने महिला समेत तीन लोगों को पीट दिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी देवीबाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को उसके पति घर से बाहर गए थे। पड़ोसी लखनलाल, खचौरा व संदीप दरवाजे पर आकर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उसने पीट दिया। दूसरी घटना में कस्बा जैतपुर निवासी सोनू यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 जून की शाम उसके घर राजेंद्र यादव, गोविंद दास आए और कहा कि तुम बहन सरोज यादव के हत्या के मुकदमे में वादी हो। समझौता कर लो। मना करने पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। एक अन्य घटना में थाना महोबकंठ के माधवगंज निवासी रवि ने गांव के ही बृजेंद्र व धीरेंद्र पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed