फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   dabango ne teen ko peeta,ghayal

Mahoba News: दबंगों ने युवती समेत तीन को पीटकर किया लहूलुहान

Sun, 27 Nov 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
dabango ne teen ko peeta,ghayal
महोबा। दबंगों ने युवती समेत तीन लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कसौरा टौरी निवासी नफीस की पुत्री शबाना शनिवार की शाम घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। तभी पड़ोसी वहीद वहां पहुंच गया और उक्त जमीन को अपना बताते हुए युवती पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर हालत में शबाना को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी वहीद के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना कबरई के कौहारी गांव निवासी मूलचंद्र मेला देखने देवस्थल गया था।
लौटते समय दो लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करनेे दौड़े साथी दीपक को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर कबरई पुलिस ने मिथुन व बड़े सिंह के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed