{"_id":"57c46cbb4f1c1b634b2cb5e9","slug":"czech-distributed-relief-to-people-affected-by-excess-rainfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को बांटी राहत चेकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को बांटी राहत चेकें
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 29 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
रुपया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित इलाकों में क्षति की भरपाई के लिए प्रशासन संजीदा हो गया है। ग्राम गहरा में चंद्रावल नदी के बाढ़ से प्रभावित 15 लोगों को पूर्ण क्षति के लिए 95-95 हजार की चेकें बांटी गईं। कुलपहाड़ के धवल नाला में बहे दो बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख की अनुग्रह राशि की चेक दी गई। कस्बे में आंशिक नुकसान के लिए 80 ग्रामीणों को भी राहत राशि
की चेकें दी। जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित इलाकों के सर्वे के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। शनिवार को 430 लोगों को आंशिक क्षति अनुदान के रूप में 32-32 सौ रुपये की चेक देने के बाद सोमवार को पूर्ण क्षति से प्रभावित 15 लोगाें को 95-95 हजार रुपये की चेक और बांटी गई। सदर तहसील सभागार में तहसीलदार कर्मवीर सिंह,
कानूनगो अनंत कुमार और प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह की मौजूदगी में चेक वितरित की गई। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के मुताबिक तहसीलदार रामजी ने राजस्व कर्मचारियों के साथ कुलपहाड़ कस्बे में मोहल्लेवार भ्रमण कर आंशिक क्षति का आंकलन करते हुए 80 ग्रामीणों को 32-32 सौ रुपये की चेकें घरजाकर दी। चार दिन पहले धवल नाला के बहाव में बहे नरेंद्र (20) और मिहीलाल (12) की मृत्यु के बाद पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपये की चेक प्रदान की गई।