{"_id":"5d90efdd8ebc3e939d46ac2a","slug":"cutural-mahoba-news-knp5167039176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की अराधना को जुटे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की अराधना को जुटे भक्त
विज्ञापन
मां की आराधना करते भक्त
- फोटो : MAHOBA
फोटो 29 एमएएचपी 01, 02, 03 परिचय-शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में पूजा-अर्चना को जुटी भीड़, मां की आराधना करते भक्त व बड़ी चंद्रिका मंदिर में श्रद्घालुओं का लगा तांता।
मैया के दरबार में लगी भक्तों कतार
- नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना को जुटे भक्त
- सुबह पांच बजे से ही देवी मंदिरों को ओर रवाना हुए भक्तों के जत्थे
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की विधि-विधान से पूूजा-आराधना की। साधकों ने मंगल कलश स्थापित कर जवारा बोकर नौ दिवसीय वृत शुरू किया। शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में मां के दरबार में माथा टेक कर भक्तों ने मनोकामनाएं मांगी।
शारदीय नवरात्र के पहले दिन 51 शक्तिपीठों में शुमार शहर के मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, सिंहभवानी मंदिर, प्राचीन चकौटा देवी मंदिर, गायत्री मंदिर आदि देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हाथों में पूजा की थाली लेकर जत्थे के साथ मंदिर पहुंची महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। भक्तों ने मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-आराधना कर मनौती मांगी।
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन नौ दिवसीय वृत रखने वाले साधकों ने पूजा-अर्चना कर जवारा बोए। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। अखंड रामायण व कन्या भोज के आयोजन किए जा रहे हैं। शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होने के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
नौ दिन चलेगा विशाल भंडारा
महोबा। शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में नौ दिन तक चलने वाले विशाल भंडारे का रविवार से आयोजन शुरू हो गया। सुबह से ही भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। पूजा-अर्चना के लिए मां के दरबार में पहुंचे भक्तों ने मेले का आनंद लिया।
शहर में बड़े पर्दे पर शुरू हुआ रामलीला का मंचन
महोबा। शहर के डाक बंगला व पुराने रामलीला मैदान में रामानंद सागर कृत रामलीला का बड़े पर्दे पर आयोजन शुरू हो गया। पहले दिन रामजन्म की लीला दिखाई गई। रामलीला देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। दोनों स्थानों पर विशाल रावण के पुतले तैयार कराए जा रहे हैं। दशहरा पर्व पर रावण वध की लीला का मंचन होते ही तेज आतिशबाजी के साथ पुतलों का दहन किया जाएगा।