फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Culvert construction has not entered the water in stores

पुलिया निर्माण न होने से दुकानों में घुसा पानी

Sat, 18 Jul 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sat, 18 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Culvert construction has not entered the water in stores
चरखारी बाईपास मार्ग पर पुलिया का निर्माण न कराए जाने से व्यापारियों की लिए मुसीबत बन गई है। बारिश होते ही जल की निकासी न हो पाने से दुकानें तालाब बन जाती है। इससे दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिया का निर्माण नहीं किया तो दुकानदार आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन

मालूम हो कि पीपीएन चौराहे से लेकर कीरत सागर तक एक फिट ऊंचा आरसीसी रोड का निर्माण कराया गया है। कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी ने पीपीएन चौराहे से निकलने वाले पूरे शहर के पानी के लिए पुलिया का निर्माण नहीं कराया है, जबकि पहले चौराहे पर पुलिया बनी हुई थी जिससे पूरा पानी निकल जाता था। रोड निर्माण के दौरान पुलिया बंद हो जाने से नई पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे बारिश होते ही दुकानों में पानी भर जाता है। चरखारी बाईपास रोड एक फिट ऊंचा हो जाने से अब शहर के नालों का पानी सड़क के उस पार नहीं निकल पा रहा है। जिससे पानी निकलने की जगह न मिलने से सारा पानी दुकानों में भर जाता है। इससे दुकानदार परेशान हैं। पीपीएन चौराहा दुकानदार धर्मेंद्र गुप्ता, अजय विक्रम, मोहम्मद अच्छन, मोहम्मद इरशाद, राजेंद्र कुमार, अंसार अहमद, प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिया का निर्माण न कराने से बारिश होते ही दुकानें पानी भर जाता है। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुलिया का निर्माण नहीं किया गया तो दुकानदार आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed