फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   cultural,mahoba news,pooja

गुरु पूर्णिमा पर की गोरखगिरि की परिक्रमा

Sat, 24 Jul 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
cultural,mahoba news,pooja
गुरु पूर्णिमा पर गोरखगिरि परिक्रमा लगाते भक्त - फोटो : MAHOBA
महोबा। गुरु गोरखनाथ परिक्रमा समिति के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को शिवतांडव मंदिर से श्रद्धा व भक्ति के साथ ऐतिहासिक गोरखगिरि की परिक्रमा लगाई। डॉ. एलसी अनुरागी ने बताया कि त्रेता युग में वनवास काल के दौरान भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण इस पर्वत पर आए और कुछ समय यहां बिताया। सीता रसोई व रामकुंड इसके जीवंत प्रमाण हैं।
विज्ञापन

गोरखगिरि की परिक्रमा शिवतांडव मंदिर से शुरू होकर पठवा के बाल हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, कबीर आश्रम, बाबा हाजी फीरोज शाह की दरगाह, काली माता व छोटी चंद्रिका मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, पुलिस लाइन रोड होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। परिक्रमा के दौरान भक्त ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते चल रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद हवन-पूजन व सत्संग का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी ने गुरुओं के गुरु वेद व्यास के जीवन पर प्रकाश डाला। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने शिवतांडव वाटिका में पौधरोपण करने का आह्वान किया। इस मौके पर जगत गुप्ता, प्रदीप राजपूत, ओम नारायण शुक्ला, प्रवीण चौरसिया, राजेंद्र सिंह राजपूत, पं. हरिशंकर नायक, प्रह्लाद पुरवार समेत तमाम भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed