{"_id":"61c0db2aa89cb8363d300a63","slug":"cultural-mahoba-news-knp6707335196","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस-डे को लेकर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस-डे को लेकर तैयारियां तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। क्रिसमस की तैयारियां तेज हो गईं हैं। राठ रोड स्थित चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। 21 दिसंबर से प्रतिदिन कार्यक्रम होंगे। समाज के लोग घर-घर जाकर प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशियां मनाएंगे। 25 दिसंबर को चर्च में विशेष प्रार्थना सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
राठ रोड स्थित गिरजाघर व संत जोसफ स्कूल में बने गिरजाघर की सजावट शुरू हो गई है। क्रिसमस-डे में चार दिन का समय शेष बचा है। इसके चलते गिरजाघरों को सजाने संवारने का काम युद्घस्तर पर चल रहा है।
राठ रोड स्थित चर्च के असिस्टेेंट फादर लाबान मसीह ने बताया कि क्रिसमस-डे को लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। 21, 22 व 23 दिसंबर को समाज के लोग घर-घर में जाकर केक काटकर खुशियां मनाएंगे। 24 दिसंबर को क्रिसमस-ट्री को भव्य रूप से सजाया जाएगा। इस दौरान बच्चे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बाद में बच्चों को उपहार बांटे जाएंगे। 25 दिसंबर को चर्च में मुख्य कार्यक्रम होगा। विशेष प्रार्थना सभा, बाइबिल पाठ, गीत के बाद बच्चों के कार्यक्रम होंगे।