{"_id":"6033ed638ebc3ee94a2b5863","slug":"cultural-mahoba-news-knp6135086114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतराष्ट्रीय नृत्य फेस्टिवल में महोबा की धरोहरों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतराष्ट्रीय नृत्य फेस्टिवल में महोबा की धरोहरों की धूम
विज्ञापन
महोबा। खजुराहो में चल रहे अंतरराष्ट्रीय नृत्य फेस्टिवल में इस बार महोबा की धरोहरों के छाया चित्र भी धूम मचा रहे हैं। देश की तमाम संस्कृतियों का संगम बने इस फेस्टिवल में महोबा जिले को पहली बार स्टॉल लगाने का मौका मिला है।
स्टॉल पर ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना में चयनित गौरा पत्थर से बनी मूर्तियों के साथ ही तांबे की मूर्तियां भी देश और विदेश से आए पर्यटकों को खूब पसंद आ रही हैं। खजुराहो में स्टॉल लगाकर पर्यटकों को महोबा के गौरवशाली इतिहास व धरोहरों के बारे में बताया जा रहा है। इसके लिए महोबा जिला प्रशासन ने बहु भाषियों को भी इस काम में लगाया है।
खजुराहो आने वाले देश विदेश के पर्यटकों को महोबा के पर्यटन के प्रति रिझाने के लिए डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर यह स्टॉल पहली बार नृत्य फेस्टिवल में लगाया गया है। डीएम ने बताया कि महोबा में भी पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
इसको लेकर जिला प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर काम शुरू कर दिया है। खजुराहो आने वाले पर्यटकों को महोबा भी लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। खजुराहो में महोबा की धरोहरों के छाया चित्र व यहां बनने वाली मूर्तियों को स्टॉल लगाकर इसके बारे में बताया जा रहा है। साथ ही पंफ्लेट भी वितरित किए जा रहे हैं।