फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   cultural

भगवान गोवर्धन्नाथ से माफी मांगने पहुंचे इंद्र, गाजे-बाजे के साथ गोवर्धन्नाथ मेला प्रांगण पहुंची देवराज इंद्र की सवारी

Sat, 21 Nov 2020 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
cultural
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में चल रहे ऐतिहासिक गोवर्धन्नाथ जू मेले में शनिवार को गाजे बाजे के साथ देवराज इंद्र की सवारी निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गोवर्धन्नाथ मेला प्रांगण पहुंची। जहां देवराज इंद्र ने गोवर्धन धारी भगवान श्री कृष्ण से अपने अपराधों के लिए क्षमा मांगी और पुन: ऐसी गलती न करने की शपथ ली।
विज्ञापन

मेले के आठवें दिन चरखारी की देवराज इंद्र की सवारी धूमधाम से निकाली गई। गोवर्धन्नाथ मंदिर से निकली सवारी ड्योढ़ी दरवाजा, सदर बाजार, बी पार्क, पचराहा होते हुए मेला प्रांगण पहुंची। जहां देवराज इंद्र ने क्षमा मांगी। जिसके बाद गोवर्धन मंदिर से भगवान कृष्ण की कनिष्ठा उंगली से गोवर्धन पर्वत को उतार दिया गया। शोभायात्रा में पंडित दीपक गुरुदेव और रविंद्र गुरुदेव जो इंद्र को लेकर मेला प्रांगण पहुंचे। उनके साथ पालिका अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed