{"_id":"5db340b88ebc3e93b31a8274","slug":"cultural-mahoba-news-knp5220598126","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर गुलजार रहे बाजार, लोगों ने जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर गुलजार रहे बाजार, लोगों ने जमकर की खरीदारी
विज्ञापन
तमराई बाजार में बर्तन दुकान में खरीदारी करते लोग
- फोटो : MAHOBA
महोबा। धनतेरस के अवसर पर बाजार गुलजार रहे और लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शुक्रवार सुबह से ही ग्राहकों की खरीदारी के लिए भीड़ जुटना शुरू हो गई। देर रात तक लोग परिवार सहित दुकानों में खरीदारी करते नजर आए। सबसे ज्यादा बिक्री स्टील बर्तन, इलेक्ट्रानिक सामान व चांदी के सिक्कों की हुई। कुछ लोगों ने बाइक व कार खरीदकर धनतेरस का शगुन मनाया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन खासा चौकन्ना रहा।
धनतेरस पर्व पर हर कोई कुछ न कुछ खरीदता है। इस दिन सामान की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इसीलिए धनतेरस पर्व पर सुबह से ही बाजार में लोगों की भीड़ जुटी रही। तमराई बाजार में स्टील व पीतल के बर्तन, सराफा बाजार में चांदी के सिक्के व आभूषण, ऊदल चौक में इलेक्ट्रानिक्स सामान की सर्वाधिक बिक्री हुई। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। गरीब वर्ग के लोगों ने स्टील के किसी ने पांच तो किसी ने सात बर्तन व अन्य सामान खरीदा। सबसे ज्यादा भीड़ ज्वैलर्स की दुकानों में रही। यहां लक्ष्मी गणेश बने सिक्के खरीदने को लेकर लोगों में होड़ मची रही। किसी ने नया तो किसी ने चांदी का पुराना सिक्का खरीदा। इसके अलावा बाइक व कार शोरूम में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई। विभिन्न शोरूमों में पहले से बुकिंग की गई आधा सैकड़ा से अधिक बाइकों के अलावा एक दर्जन कार लोगों ने धनतेरस पर खरीदीं। देर रात तक बाजारों में लोगों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा।
खूब बिकी लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां
महोबा। दीवाली पर्व पर घर घर में लक्ष्मी गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना होगी। इसको लेकर बाजार में विभिन्न प्रकार की लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं की दुुकानें सजी हैं। शुक्रवार को बाजार पहुंचे लोगों ने लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों व कलेंडर के साथ पूजा सामग्री की खरीदारी की। लक्ष्मी गणेश की लाइटिंग वाली मूर्तियां सबसे ज्यादा पसंद की गईं।
विज्ञापन
कीचड़युक्त रास्ते से निकलकर बाजार पहुंचे लोग
महोबा। शहर में पालिका प्रशासन द्वारा तहसील चौराहे से कोतवाली तक नाले का निर्माण चार दिन पहले शुरू कराया गया है। नाला खुदाई की मिट्टी सड़क पर डाल दिए जाने और मशीन से पानी निकाले जाने से सड़क कीचड़युक्त हो गई। बाजार के लिए मुख्य मार्ग होने के चलते लोग कीचड़युक्त रास्ते से निकलकर बाजार पहुंचे। जिससे उनमें पालिका प्रशासन के प्रति आक्रोश दिखा।