{"_id":"6004706c8ebc3e324f3c14bd","slug":"crusher-plant-mahoba-news-knp60655144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रॉयल्टी माल बेचने पर क्रशर प्लांट सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रॉयल्टी माल बेचने पर क्रशर प्लांट सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार रात जिला खनिज अधिकारी ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को बिना रॉयल्टी गिट्टी ले जाते पकड़ा। इस पर संबंधित क्रशर प्लांट को सीज करते हुए माल की बिक्री पर रोक लगा दी। साथ ही ट्रक चालक, ट्रक मालिक व क्रशर मालिक के खिलाफ खनिज राजस्व चोरी की तहरीर थाना कबरई में दी गई है।
जिला खनिज अधिकारी शैैलेंद्र सिंह शनिवार रात टीम के साथ सुराहा चौकी के समीप गिट्टी लोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक ट्रक खरेला से होकर कानपुर जाता हुआ मिला। टीम ने ट्रक रोककर चालक से गिट्टी से संबंधित बिल व रॉयल्टी दिखाने को कहा, लेकिन चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस पर ट्रक चालक से पूछताछ की गई। चालक ने बताया कि वह उटियां गांव में लगी एस9 इंफ्रा लिमिटेड क्रशर से माल लोड कर आया है।
खनिज टीम ने मौके पर जाकर बिना बिल व रॉयल्टी के माल की लोडिंग की पुष्टि कराई। इसके बाद क्रशर प्लांट को सीज किया गया और बिक्री पर रोक लगा दी गई। खनिज अधिकारी ने ट्रक चालक, ट्रक मालिक व क्रशर मालिक के खिलाफ थाने में राजस्व चोरी की तहरीर दी है। खनिज अधिकारी ने बताया कि बिना रॉयल्टी पकड़े गए ट्रक को भी सीज किया गया है। बिना रॉयल्टी माल देने व ले जाने वाले ट्रक चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।