फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Crowds of devotees gathered for the Vimana procession of Govardhannath Ji

Mahoba News: गोवर्द्धन्नाथ जू की विमान शोभायात्रा में जुटी भक्तों की भीड़

Sat, 25 Oct 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 25 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered for the Vimana procession of Govardhannath Ji
फोटो 24 एमएएचपी 07 परिचय-गोवर्धन्नाथजू मेले में निकलते राधा-कृष्ण के विमान। संवाद
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में चल रहे ऐतिहासिक गोवर्द्धन्नाथ जू मेले में शुक्रवार को विमान शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा मेंं भक्तों की भारी भीड़ जुटी। विभिन्न मार्गों से होते हुए विमान में सवार राधा-कृष्ण की मूर्तियां मेला परिसर पहुंचीं। जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

चरखारी में मेले के शुरूआत में गोवर्द्धन्नाथ जू की विमान शोभायात्रा निकाले जाने की परंपरा रियासतकाल के समय से चली आ रही है। विमान यात्रा शुरू होने से पहले ही गोवर्द्धन्नाथ मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। इस दौरान परंपरागत तरीके से विमान शोभायात्रा निकाली गई। जो ड्योढ़ी दरवाजा, सदर बाजार, झंडा चौराहा, वी-पार्क, पचराहा आदि से होते हुए मेला परिसर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई। भक्तों ने आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा में शामिल भक्तों का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। मेला परिसर में पहुंचने पर विधि-विधान के साथ राधा-कृष्ण की मूर्तियां रखी गईं। अब यहां प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। भगवान कृष्ण के उपासकों की भारी भीड़ जुटेगी। मेला आयोजन समिति की ओर से इसको लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

पालिका ईओ अमरजीत ने बताया कि एक माह तक चलने वाले मेले में दिन और रात के समय धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्थानीय और बाहर के कलाकारों मेले में प्रस्तुतियों के लिए आमंत्रित किया गया है।

फोटो 24 एमएएचपी 07 परिचय-गोवर्धन्नाथजू मेले में निकलते राधा-कृष्ण के विमान। संवाद

फोटो 24 एमएएचपी 07 परिचय-गोवर्धन्नाथजू मेले में निकलते राधा-कृष्ण के विमान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed