फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Crowd of farmers gathered to take fertilizer, uproar

खाद वितरण को लेकर किसानों ने हंगामा काटा

Sun, 24 Oct 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Crowd of farmers gathered to take fertilizer, uproar
खाद को लेकर केन्द्र पर लाइन में लगे किसान। - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। खाद वितरण केंद्र में कम खाद होने पर किसानों ने हंगामा किया। पुलिस सुरक्षा न मिलने से दुकानदार ने जैसे ही दुकान खोली किसान गोदाम में घुसकर खाद लेने पर अमादा हो गए। जिससे दुकानदार ने दुकान बंद कर दी।
विज्ञापन

रविवार को थाना श्रीनगर के अंतर्गत सूरा चौकी एवं श्रीनगर में दो दुकानें संचालित करने का निर्देश हुआ लेकिन किसानों के हंगामा से खाद वितरण नहीं हो पाया। सूरा चौकी केंद्र पर 11 बजे संचालक मंगल सिंह ने खाद्य वितरण शुरू किया क्षेत्र के सैकड़ों किसान वहां पर खाद लेने को उमड़ पड़े। दो घंटे में 150 बोरी खाद किसानों को प्राप्त हो सकी। इसके बाद किसान दुकान पर जबरदस्ती बोरी निकालने पर आमादा हो गए। ड्यूटी कर रहे होमगार्ड ने किसानों को समझाया लेकिन किसान नहीं माने। जिससे दुकानदार ने वितरण बंद कर दिया। किसानों ने केंद्र पर हंगामा किया। खाद न मिलने से किसानों को मजबूरी में प्राइवेट दुकानों में औने पौने दामों में खाद लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चहेतों को वितरित की गई खाद
चरखारी (महोबा)। साधन सहकारी समिति धनुषधारी चरखारी में रविवार को खाद वितरण किया गया। लेकिन संचालक द्वारा अपने परिचितों को पहले खाद वितरण करने से किसान परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed