{"_id":"5a959b724f1c1b013e8b47c1","slug":"youth-s-death-uncle-charged-with-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, चाचा ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत, चाचा ने लगाया हत्या का आरोप
mahoba
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्होरी बेेलदारन में एक युवएक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के चाचा ने कोतवाली में दी गई तहरीर में गांव के नरेंद्र व उनके परिजनों पर युवक की हत्या कर शव को फांसी में लटकाए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली मुस्करा के ग्राम पुरैनी निवासी प्रमेंद्र सिंह की कुछ माह पहले कोतवाली चरखारी के बम्होरी बेलदारन में नरेंद्र सिंह की बेटी के साथ शादी तय हो गई थी।
प्रमेंद्र राठ में अपने चाचा पंचम राजपूत के यहां रहता था और वहीं पर मोबाइल की दुकान किए था। 17 जनवरी को नरेंद्र सिंह अपने भाई के साथ राठ में प्रमेंद्र सिंह की दुकान पहुंचे और शादी में लेन देन की बात करने लगे। तभी विवाद हो गया। 20 फरवरी को नरेंद्र अपने भाई के साथ राठ पहुंचा और दोनों पक्षों में हुए मनमुटाव को खत्म कर रिश्ता करने की बात कहीं। जिस पर प्रमेंद्र के चाचा ने सहमति जताई। प्रमेंद्र के चाचा ने कोतवाली चरखारी में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 26 फरवरी को नरेंद्र अपने भाई महेंद्र और बेटी रिया के साथ राठ आए थे। रात 8 बजे तक वापस न लौटने पर परिजन मंगलवार को सुबह बम्होरी बेलदारन गांव पहुंचे। जहां भतीजा प्रमेंद्र को लटका पाया। मृतक के चाचा ने नरेंद्र, महेंद्र सहित तीन लोगों पर हत्या कर शव को पेड़ में लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।