{"_id":"58499f2a4f1c1b9b19449efd","slug":"young-man-shot-in-minor-disputes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में युवक को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पनवाड़ी के ग्राम स्योड़ी में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडाें से पीटने के बाद गोली मार दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी से डाक्टरों ने घायल को मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया है। तहरीर के आधार पर थाना पनवाड़ी में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना पनवाड़ी के ग्राम स्योड़ी में शैलेंद्र सिंह यादव व पड़ोसी जीतेंद्र उर्फ जीतू का बुधवार को बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुरुवार को जब शैलेंद्र घर के दरवाजे पर खड़ा था तभी जीतेंद्र अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने शैलेंद्र सिंह पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसके बाद दबंगों ने शैलेंद्र को तमंचे से गोली मार दी। शैलेंद्र बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद दबंग मौके से भाग गए।
लहूलुहान हालत में परिजन घायल शैलेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए, जहां से डाक्टरों ने युवक को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। घायल के चचेरे भाई रिंकू की तहरीर पर पुलिस ने जीतेंद्र, जयहिंद पुत्रगण पन्नालाल, भूरा पुत्र देशराज व प्रानसिंह पुत्र रूपसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी अनीता चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार परउ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच करा दोषियों केा जेल भेजा जाएगा।