फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wife husband cut ax hanging hammock

पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर पति फांसी पर झूला

Wed, 16 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 16 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wife husband cut ax hanging hammock
- फोटो : प्रतीकात्मक
थाना महोबकंठ के ग्राम करपहाड़िया में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बाद में खुद फांसी पर झूल गया। शाम को खेत से आए परिजनों ने आवाज देने के बाद भी अंदर से दरवाजे न खुलने पर परिजनों ने सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया तो आंगन में महिला मृत पड़ी थी और उसके पति को फांसी
विज्ञापन


पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना के तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फांसी से नीचे उतारकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्राम करपहाड़िया निवासी कमला पाल 40 पुत्र वीरेंद्र पाल बुधवार को घर पर था। जबकि परिवार के लोग खेतों पर काम करने गए थे। मृतक के बड़े भाई

विश्वनाथ ने बताया कि शाम को खेत से लौटने पर अंदर से दरवाजे बंद मिले। कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब न आने पर परिजन सीढ़ी लगाकर अंदर पहुंचे जहां पर कमला पाल की पत्नी राजकुमारी का शव खून से लथपथ पड़ा था और कमलापत कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे यह
विज्ञापन


अनुमान लगाया जाता है कि कमलापत ने ही पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।मृतक के भाई ने बताया कि सूचना देने के तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पति पत्नी की मौत की खबर गांव में फैलते ही
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जानकारी करने पर पता चला की दो दिन पहले कमलापाल ग्वालियर से लौटा था और उसका मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण ग्वालियर में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed