फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Well done: to seduce three sisters accused Dhuna

शाबाश: छेड़खानी करने पर तीन बहनों ने आरोपी को धुना

Tue, 18 Oct 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 18 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Well done: to seduce three sisters accused Dhuna
छेड़खानी करने वालाें की अब खैर नहीं
कस्बा खरेला के एक मोहल्ले में शराब के नशे में धुत युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ कर दी। इस पर तीनों बहनों ने आरोपी को पकड़ कर बुरी तरह पीटा। इस दौरान एकत्र हुए ग्रामीण आरोपी को घसीटकर थाना खरेला ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बहनों के साहस की गांव में प्रशंसा की जा रही है। कस्बा खरेला के एक मोहल्ले में रविवार की शाम करीब सात बजे तीन सगी बहने घर पर थी। तभी कस्बे का चंद्रभान गुप्ता शराब के नशे में धुत होकर घर में घुस गया और एक युवती से छेड़खानी करने लगा। बहन से छीना झपटी देख दोनों बहनें बीच बचाव करने लगी। बाद में तीनों बहनों ने मिलकर आरोपी को चप्पलों व लातघूसों से घर के अंदर ही जमकर पीटा।
विज्ञापन


शोर शराबा सुन पड़ोसी एकत्र हो गए और आरोपी को घसीटते हुए थाना खरेला ले गए। बहनों की तहरीर पर पुलिस ने चंद्रभान गुप्ता के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में बताया कि 14 अक्टूबर की रात्रि भी आरोपी बुरी नीयत से घर में घुसा था। परिजनों के जाग जाने पर वह भाग गया। थानाध्यक्ष खरेला राजीव यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed