{"_id":"57605a854f1c1bb26511c76b","slug":"way-into-contention-firing-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में फायरिंग, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुगौरा में रास्ते से निकलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई से जिला अस्पताल रिफर किया गया है। सूचना पर सीओ सदर और थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
ग्राम गुगौरा निवासी ज्ञानसिंह और पड़ोसी बलवंत सिंह के बीच मंगलवार शाम को आम रास्ते से निकलने को लेकर विवाद हो गया। मामला गाली गालौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया। नाराज ज्ञानसिंह के पुत्र पुप्पेंद्र बंदूक लेकर आ गया और फायरिंग शुरू कर दी। जिससे मौके पर मौजूद अभिषेक (9) पुत्र इंद्रपाल, सिब्बू (8) और मोहनलाल अहिरवार (50) गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान गोली की आवाज सुन ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
घायलों को सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने हालत में सुधार न होने पर सभी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सदर धनंजय कुशवाहा, थाना प्रभारी कबरई अमित भड़ाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच करते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन