{"_id":"5793bbe84f1c1b3c2bc4cc2d","slug":"water-to-fill-out-the-ax-and-poles","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरने के लिए चली कुल्हाड़ी व डंडे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी भरने के लिए चली कुल्हाड़ी व डंडे
अमर उजाला महोबा
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम सीगौन में हैंडपंप पर पानी भरने के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के बाद दोनों तरफ से कुल्हाड़ी और डंडे चले। जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी जैतपुर भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शनिवार सुबह अशोक कुमार पुत्र रामशरण हैंडपंप पर पानी भरने गए थे। जहां पहले से पानी भर रहे हरिमोहन द्विवेदी ने थोड़ी रुकने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग डंडे व कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गए। उनके बीच जमकर डंडे व कुल्हाड़ी चली। जिसमें हरिमोहन द्विवेदी, बृजमोहन, श्रीपत घायल हो गए। दूसरे गुट के अशोक को गंभीर चोट आई है।
सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष से श्रीपत ने अशोक, राजेंद्र और कुलदीप के खिलाफ और दूसरे पक्ष से मिथलेश ने हरिमोहन द्विवेदी, श्रीपत और बृजमोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।