फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Villagers threw stones at the train , driver injured

ग्रामीणों ने किया ट्रेन पर पथराव, चालक घायल

Mon, 31 Aug 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 31 Aug 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers threw stones at the train , driver injured

कजली मेला देखकर लौट रहे ग्रामीणों ने घुटई स्टेशन से

विज्ञापन
छूट रही पैसेंजर ट्रेन को रुकवाने के लिए इस पर पथराव कर दिया। इससे इंजन के शीशे टूट गए और ट्रेन का ड्राइवर घायल हो गया।

ट्रेन में चल रहे जीआरपी के जवानों ने लाठियां फटकार कर ग्रामीणों को खदेड़ा और दो को दबोच लिया। ड्राइवर ने अगले स्टेशन हरपालपुर में इलाज कराया।

सोमवार की सुबह मानिकपुर से चलकर झांसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में महोबा से सैकड़ों ग्रामीण चढ़ गए। ये लोग कजली मेला देखकर लौट रहे थे। घुटई रेलवे स्टेशन पर मात्र दो मिनट ट्रेन रुकती है। ट्रेन यहां रुकी तो यात्री उतरने लगे। भीड़ अधिक होने से कई यात्री उतर नहीं उतर पाए।

दो मिनट बाद जैसे ही ट्रेन चली, पहले उतर चुके ग्रामीणों ने साथियों को उतारने के लिए इंजन के आगे जाकर पथराव शुरू कर दिया, जिससे इंजन के शीशे टूट गए। पत्थर लगने से ट्रेन चालक जाहर सिंह यादव घायल हो गया। इस पर चालक ने ट्रेन रोक दी।

ट्रेन रुकते ही जीआरपी के सिपाहियों ने पथराव कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ दिया। पकड़े गए दो लोगों को झांसी ले गए। वहां इन्हें जीआरपी थाना झांसी के हवाले कर दिया। पथराव के कारण ट्रेन आधे घंटे तक घुटई स्टेशन पर खड़ी रही। घायल चालक ने अगले स्टेशन हरपालपुर में उतरकर उपचार कराया।

इसके बाद चालक झांसी तक ट्रेन लेकर गया। जीआरपी थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार का कहना है कि कजली मेला देखकर गांव लौट रहे ग्रामीण घुटई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और देर तक रोकने का दबाव बना रहे थे लेकिन चालक ने निर्धारित समय बाद ट्रेन आगे बढ़ा दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने इंजन पर पथराव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed