{"_id":"57d04c9c4f1c1ba830319bd1","slug":"two-homes-including-the-former-head-of-10-million-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान समेत दो घरों में 10 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान समेत दो घरों में 10 लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम पाठा में पूर्व प्रधान के घर में घुसे चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़कर करीब आठ लाख रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। इसके बाद बदमाशों ने पड़ोसी कपूरी देवी के घर को निशाना बनाते हुए दो लाख रुपये की चोरी कर ली और फरार हो गए। पूर्व ग्राम प्रधान ईश्वरीप्रसाद बिजली न आने के कारण अपने पक्के मकान के सामने चबूतरे पर सो रहा
था। उसकी तीन बहुएं बाहर गई हुई थी। पक्के मकान के कमरों में ताले लगे थे। रात में बदमाशों ने घर में प्रवेश किया और कमरों के ताले तोड़ डाले। इसके बाद चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़े और सोने चांदी के सात लाख के जेवरात, 80 हजार रुपये के पीतल के बर्तन और करीब 23 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। सुबह घर के लोग जागे तो उनके होश उड़
गए। घटना की तहरीर ईश्वरीप्रसाद ने थाना खरेला में दे दी है। उधर, पूर्व प्रधान के घर पर हाथ साफ करके निकले चोरों ने पड़ोसी कपूरी देवी के घर भी चोरी की। चोरों ने हाथ डालकर उनके घर की कुंडी खोल ली और घर में घुस गए। महिला दूसरे कमरे में सो रही थी। तभी चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर 32 हजार रुपये नगद और एक लाख 70 हजार रुपये के सोने चोदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की तहरीर पीड़िता के बेटे कमलेश ने थाना खरेला में दे दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
घर में घुसकर एक लाख उड़ाए
खन्ना (महोबा)। कस्बा खन्ना में एक ग्रामीण के घर में घु़सकर बदमाशों ने सोने चांदी के जेवरात और नगदी सहित करीब एक लाख रुपये की चोरी कर ली और परिजन सोते रहे। कस्बा खन्ना निवासी नाथूराम पुत्र राम कृपाल यादव घर पर सो रहा था। तभी बदमाशों ने पीछे की दीवार से प्रवेश किया और बक्सों में रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जागने पर परिजनों का रोना पीटना मच गया। घटना की तहरीर नाथूराम ने थाना खन्ना में दे दी है।