फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three innocent injured from Harsh Firing

हर्ष फायरिंग से तीन मासूम घायल

Sat, 05 May 2018 11:22 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sat, 05 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला नारूपुरा में शादी से एक दिन पहले घर में आयोजित मायना भोज के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से तीन मासूम घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और रिश्तेदारों में भगदड़ मच गई। आनन फानन में तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने एक की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। घायल किशोर के भाई की तहरीर पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नारूपुरा निवासी छक्की कुशवाहा के पुत्र मनोज कुशवाहा की 5 मई को बारात जानी थी। बारात से एक दिन पूर्व शुक्रवार की रात मनोज के घर में मायना भोज चल रहा था। परिवार और रिश्तेदारों के अलावा मोहल्लेवासी कार्यक्रम में शामिल थे। रात करीब 10 बजे अचानक एक युवक ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। जिससे कार्यक्रम में शामिल मोहल्ले के तीन किशोरों के सीने और पेट में गोली लग गई। गोली लगने से चीख पुकार मच गई। मायना भोज में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। गोली लगने से आदर्श (13) पुत्र हीरालाल, पुष्पेंद्र (14) पुत्र दुर्गा प्रसाद व आशीष (13) पुत्र बंदी शामिल है। सभी घायल रिश्तेदारी और मोहल्ले के है। आदर्श की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। घायल आदर्श के भाई अमन कुशवाहा ने शहर कोतवाली मे मोहल्ले के जगदीश उर्फ जग्गा पुत्र लक्ष्मी प्रसाद पर जान बूझकर तमंचे से भाई को गोली मारने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जगदीश के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed